Breaking News in Primes

खेले जा रहे केपीएल क्रिकेट मैच का खाम ने जीता खिताब। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम छुही में खेला गया केपीएल का फाइनल मुकाबला।

0 15

खेले जा रहे केपीएल क्रिकेट मैच का खाम ने जीता खिताब।

स्वामी विवेकानंद स्टेडियम छुही में खेला गया केपीएल का फाइनल मुकाबला।

सीधी/मझौली

खेले जा रहे खन्तरा प्रीमियर लीग( KPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्वामी विवेकानंद स्टेडियम ताला (छुही) में खन्तरा और खाम घाटी के बीच समाजसेवी धौहनी डॉ .मनोज कोल जोकि जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 10 ताला व सभापति गौ संरक्षण समिति जिला पंचायत सीधी सुमन कोल के पति है के मुख्य अतिथि व लल्लू लाल बैस सरपंच खन्तरा के अध्यक्षता तथा नरेंद्र सिंह जो कि जनपद सदस्य करमाई रानू सिंह के पति है के विशिष्ट अतिथि व हिमांशु गुप्ता सचिव के संयोजन में खेला गया जहां खाम टीम ने धमाकेदार जीत हासिल कर चमचमाते विजेता कप के साथ 20000 रु नगद पुरस्कार अपने नाम कर लिया वही खन्तरा की टीम उपविजेता कप एवं 10000रू नगद पुरस्कार से नवाजी गई।

विदित हो कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट विगत तीन वर्षों से अनवरत खन्तरा यूवा समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के दर्जन भर से अधिक क्षेत्रीय टीम में भाग लेती है इसी कड़ी में इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद स्टेडियम ताला (छुही) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खन्तरा ग्राम पंचायत की युवा समिति द्वारा किया गया था। जिसमे क्षेत्रीय टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों में खन्तरा व खाम फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हुई जहां खाम ने धमाकेदार जीत हासिल कर विजेता कप अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कोल द्वारा कहा गया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल प्रतिभा का निखार होता दिख रहा है। हमारे छोटे-छोटे बच्चे बड़े लगन से खेल में सहयोग करते एवं अभिरुचि देखते देखे जा रहे हैं हम चाहेंगे कि यह मैच अनवरत चला रहे हमारा जैसे भी सहयोग चाहेंगे मिलता रहेगा‌। साथ ही 2100 रु. का सहयोग भी किया गया। अध्यक्षता कर रहे खन्तरा सरपंच द्वारा कहां गया है कि यह खेल स्पर्धा निरंतर आयोजित की जाती रहे जो भी कमी आएगी उसे मैं पूरा करूंगा। इस दौरान दर्जन भर नाबालिक खेल प्रेमी बच्चे जो की खेल में विशेष श्रमिक सहयोग कर खेल को सफल बनाने में माहिती भूमिका निभाए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!