Breaking News in Primes

उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0 84

उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

 

मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

आवेदक दिनेश चंद्र जोशी ने शिकायत की थी कि उनके भाई के दत्तक पुत्र आनंद के नाम कृषि भूमि का नामांतरण करने के बदले पटवारी 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसमें से 10 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे।

 

सोमवार को तहसील कार्यालय में जैसे ही पटवारी ने शेष 30 हजार रुपये लिए, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई में आरक्षक उमेश, विशाल, नेहा, हितेश और इसरार शामिल रहे।

 

लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!