सीनियर्स का फोन न उठाना पड़ा महंगा, शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
शासकीय कार्यों में लापरवाही व आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई, उज्जैन की निधि जैन को अतिरिक्त प्रभार
सीनियर्स का फोन न उठाना पड़ा महंगा, शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
शासकीय कार्यों में लापरवाही व आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई, उज्जैन की निधि जैन को अतिरिक्त प्रभार
शाजापुर, 18 फरवरी।शाजापुर जिले के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आशीष सिंह, संभागायुक्त उज्जैन द्वारा 17 फरवरी 2026 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी पर शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही, कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना तथा महत्वपूर्ण बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप थे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के फोन कॉल का जवाब न देने को भी अनुशासनहीनता माना गया। इन सभी बिंदुओं को आधार बनाते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया।
निलंबन अवधि के दौरान विनय रंगशाही का मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित किया जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शाजापुर आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार उज्जैन की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को सौंपा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।