Breaking News in Primes

धामनोद में सिवरेज खुदाई पर बवाल: होली से पहले मुख्य मार्ग खोदने की तैयारी से भड़की जनता*

0 260

लोकेशन धामनोद

 

 

*धामनोद में सिवरेज खुदाई पर बवाल: होली से पहले मुख्य मार्ग खोदने की तैयारी से भड़की जनता*

 

 

धामनोद नगर में सिवरेज कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में अधूरा पड़ा काम छोड़कर अब नगर के मुख्य मार्ग को खोदने की तैयारी किए जाने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

आने वाले बड़े त्योहार होली को देखते हुए व्यापारियों का कहना है कि यदि इस समय मुख्य मार्ग पर खुदाई की गई तो छोटे दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित होगा। मुख्य चौराहे पर पहले से ही आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में सड़क खुदाई से जाम और बढ़ने की आशंका है।

मामले की सूचना मिलते ही नगर के समाजसेवी अंतिम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगरवासियों के साथ मिलकर परिषद से जारी अनुमति पत्र की मांग की। आरोप है कि सिवरेज कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा अनुमति पत्र दिखाने में आनाकानी की गई। इस पर अंतिम यादव और स्थानीय रहवासियों ने तत्काल कार्य रोकने को कहा।

नगरवासियों की मांग है कि पहले शहर में जो सिवरेज कार्य अधूरा पड़ा है उसे पूर्ण किया जाए, उसके बाद ही मुख्य मार्ग पर खुदाई की जाए। त्योहारों के समय शहर की यातायात व्यवस्था और व्यापार को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से उचित निर्णय लेने की मांग की जा रही है।

अब देखना होगा कि नगर परिषद इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाती है और जनता की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाता

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!