Breaking News in Primes

सामूहिक अवकाश लेकर थाने पहुंचे नगर परिषद के सफाई कर्मी  अपशब्दों के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारी 

0 1

लोकेसन-धामनोद /धार

 

सामूहिक अवकाश लेकर थाने पहुंचे नगर परिषद के सफाई कर्मी

 

अपशब्दों के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारी

 

 

धामनोद नगर में मंगलवार को सफाई व्यवस्था ठप रही, जब नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल करते हुए अपनी मांगों को लेकर थाने का रुख किया। सभी कर्मचारी काम बंद कर एकजुटता के साथ धामनोद थाने पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की।

सफाई कर्मी मनोज मेवाती ने बताया कि 21 जनवरी को विष्णु पाटीदार द्वारा उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना से आहत होकर उन्होंने उसी दिन धामनोद थाने में लिखित आवेदन दिया था। मनोज मेवाती का कहना है कि घटना को लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त है।

इसी के विरोध में 17 फरवरी 2026 को सभी सफाई कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लिया और थाने पहुंचकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

थाने पर बड़ी संख्या में पहुंचे सफाई कर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों का कहना है कि वे सम्मानजनक कार्य वातावरण चाहते हैं और किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

बाइट- मनोज मेवाती सफाईकर्मी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!