Breaking News in Primes

स्कूल की नियमित पढ़ाई के साथ जेईई मेन्स 2026 प्रथम राउंड में गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन **

0 61

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

*स्कूल की नियमित पढ़ाई के साथ जेईई मेन्स 2026 प्रथम राउंड में गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन **

 

गुरुकुल स्कूल, धामनोद के गणित संकाय के विद्यार्थियों ने विद्यालय की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ जेईई मेन्स 2026 के प्रथम राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र तनिष्क सोलंकी, गौरव नर्गेश, जाह्नवी चौहान एवं हर्ष डोंगले ने अपनी-अपनी श्रेणी में एक्सपेक्टेड कट-ऑफ परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने स्कूल की नियमित कक्षाओं के साथ संतुलन बनाते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और यह सफलता प्राप्त की।
साथ ही, सभी विद्यार्थियों का प्रथम प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा। प्रत्येक छात्र ने पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लिया, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री ध्वज भंडारी, एकेडमिक डायरेक्टर श्री ए.एल. मुजुमदार तथा स्कूल प्राचार्या डॉ. शिल्पा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
ये होनहार विद्यार्थी अब पूरे आत्मविश्वास के साथ जेईई मेन्स 2026 के द्वितीय चरण (सेकंड राउंड) की तैयारी में जुटे हुए हैं।

गुरुकुल स्कूल परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्रों एवं परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ के साथ प्रेषित की है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!