Breaking News in Primes

झूठे लूट प्रकरण में आदिवासी युवक को फंसाने के विरोध में बाग थाने पर धरना

0 10

झूठे लूट प्रकरण में आदिवासी युवक को फंसाने के विरोध में बाग थाने पर धरना

बाग (जिला धार)।

धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक को कथित रूप से झूठे लूट प्रकरण में फंसाने के विरोध में ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन एवं युवक के परिजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक को बिना ठोस साक्ष्य के लूट प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, जबकि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और प्रशासन से निर्दोष युवक को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

पत्रकार: Manish Bhuriya

(मध्य प्रदेश )

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!