Breaking News in Primes

बारात में युवक की बेरहमी से पिटाई, मृत समझकर बांध में फेंका,अब हीरावती में चल रहा उपचार!हालत गंभीर!

0 116

बारात में युवक की बेरहमी से पिटाई, मृत समझकर बांध में फेंका,अब हीरावती में चल रहा उपचार!हालत गंभीर!

*सम्भागीय ब्यूरो रीवा अरविंद सिंह परिहार*

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां बारात में शामिल एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे मृत समझकर बांध में फेंकने फेंके जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत थाना सरई में देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोखरीटोला निवासी बबई सिंह (उम्र 45 वर्ष) ने अपने पुत्र सुकसेन सिंह के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की है।
आवेदन में बताया गया है कि 10 फरवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे सुकेश सिंह ग्राम पेडरा-बरका में अपने जीजा के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था। 11 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिली कि सुकसेन सिंह को घर के समीप स्थित बांध में गंभीर अवस्था में पड़ा पाया गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेहोशी की हालत में था, उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताएं जा रहे हैं जो खून की उल्टी कर रहा था! परिजनों को आशंका है कि बारात के दौरान विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे मृत समझकर बांध में फेंक दिया गया।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, यहां से भी रेफर कर हीरावती हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
परिजनों का कहना है कि युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।पीड़ित परिवार ने आरोपियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!