पंधाना में 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ, लाड़ली बहना की राशि ट्रांसफर
खंडवा/पंधाना-डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जिनमें खंडवा जिले की लगभग 2 लाख महिलाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पंधाना क्षेत्र के लिए सुक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने, जल संसाधन विभाग का पंधाना तालाब नगर परिषद को हस्तांतरित करने तथा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत प्याज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में लगभग 255 करोड़ रुपए की लागत के 2 कार्यों का भूमिपूजन तथा 354 करोड़ रुपए की लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया। प्रमुख कार्यों में खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, पंधाना बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, भाम सिंचाई परियोजना और सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं।
इस , जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।