Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को पंधाना आएंगे, 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे

0 6

 

खंडवा,

13 फरवरी 2026 डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी शनिवार को पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

 

कार्यक्रम में 252 करोड़ रुपये की खंडवा नगर निगम सीवरेज परियोजना तथा 2.90 करोड़ रुपये के पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं 301.41 करोड़ रुपये की भाम सिंचाई परियोजना सहित लगभग 354 करोड़ रुपये लागत के 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा।

 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!