Breaking News in Primes

नजीराबाद के शासकीय हाई स्कूल में नकल की पर्चियां जलाई गईं, पेपर लीक की आशंका

0 247

🏫 नजीराबाद के शासकीय हाई स्कूल में नकल की पर्चियां जलाई गईं, पेपर लीक की आशंका

Date 13/02/2026

लोकेशन । नजीराबाद

संवाददाता। राहुल गोस्वामी

 

नजीराबाद।

नजीराबाद के शासकीय हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल को लेकर मामला और गंभीर हो गया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षाको ke द्वारा स्कूल परिसर में नकल की पर्चियां जलाई गईं। साथ ही स्कूल के बाथरूम में भी नकल की पर्चियां पड़ी मिली हैं।

 

छात्रों ने यह भी आशंका जताई है कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक हो रहा है, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे अगले पेपर में धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

 

विद्यार्थियों द्वारा इस पूरे मामले की लिखित शिकायत एसडीएम कार्यालय और स्थानीय थाने में दे दी जा चुकी है। छात्रों की मांग है कि—

 

परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जाए

 

दोषियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए

 

पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए

 

सीसीटीवी व बाहरी निरीक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

 

 

प्रशासन की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है, परंतु अब देखना यह होगा कि आगामी परीक्षा में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!