Breaking News in Primes

*28-29 जनवरी को इंदौर में आयोजित होंगी मध्य प्रदेश ज्ञान सभा 2026

ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सह संयोजक का दिया दायित्व

0 65

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*28-29 जनवरी को इंदौर में आयोजित होंगी मध्य प्रदेश ज्ञान सभा 2026*

 

* ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सह संयोजक का दिया दायित्व*

 

 

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली की सूरत (गुजरात) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में दायित्व की घोषणा की गई जिसमें ओमप्रकाश शर्मा शिक्षा से आत्मनिर्भरता भारत के राष्ट्रीय संयोजक को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया।

 

ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश ज्ञान सभा 2082 विकसित भारत स्वर्णिम युग की ओर 2047 राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन संभावनाए एवं चुनौतियां का आयोजन किया जा रहा है यह दूसरी ज्ञान सभा इंदौर में आयोजित की जा रहे हैं इस ज्ञान सभा में मध्य प्रदेश के तीनों प्रांतों के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे इस दो दिवसीय ज्ञान सभा में 28 जनवरी को स्कूल शिक्षा से संबंधित शिक्षक प्राचार्य स्कूल के जिला क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी निजी स्कूल के संचालक तथा विद्यार्थी सम्मिलित होंगे जिसमें विद्यार्थी अपने विभिन्न कलाओं के प्रदर्शनी स्टॉल लगाएंगे तथा दूसरे दिवस 29 जनवरी को उच्च शिक्षा से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अधिकारी प्राध्यापक शोधार्थी विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे इस ज्ञान सभा में पूरे मध्य प्रदेश के प्रांत मालवा प्रांत महाकौशल प्रांत छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय पदाधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी प्रांत के संचालक संचालक विषय के जिला संयोजक समस्त कार्यकर्ता तथा शिक्षाविद सम्मिलित होंगे।

 

शर्मा ने कहा कि अपनी संस्थाओ में किए गए नवाचार नवीन प्रयोग एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु चयनित प्रयोगात्मक कार्यों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अतः इच्छुक संस्थाएँ अपने प्रयोगात्मक कार्यों की प्रविष्टि समय-सीमा के भीतर भेजें जिससे प्रदर्शनी हेतु स्थान की समुचित व्यवस्था की जा सके।

ज्ञान सभा में लेख एवं शोध-पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे यह कार्यशाला विद्यालयीन शिक्षा एवं महाविद्यालयीन शिक्षा हेतु अलग-अलग दिनों में आयोजित की जा रही हैं इस कार्यक्रम में एकल-उपयोग प्लास्टिक से पूर्णतः मुक्त रखा गया है ।

 

शर्मा ने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा मध्य प्रदेश ज्ञान सभा का आयोजन इंदौर में होगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर मध्य प्रदेश ज्ञान सभा का आयोजन श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर एवं मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में होगा ।

दो दिवसीय मध्य प्रदेश ज्ञान सभा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ मनमोहन वैध उपस्थित रहेंगे।

ज्ञान सभा का प्रथम दिवस मध्यप्रदेश में विद्यालयीन शिक्षा पर केंद्रित रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन कौशल आधारित शिक्षण विकसित भारत के परिपेक्ष में विद्यालयीन शिक्षक विद्यार्थी पालक और समाज की भूमिका तथा शिक्षा में मातृभाषा के समावेश पर मंथन होगा।

ज्ञान सभा के दूसरे दिवस मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन उच्च शिक्षा में अनुसंधान नवाचार एवं उद्यमिता वैश्विक प्रतिस्पर्धा हेतु छात्र तैयारी एवं उच्च शिक्षा को व्यावहारिक एवं व्यवसायिक स्वरूप प्रदान करना विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश ज्ञान सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह जी परमार स्कूल शिक्षा मंत्री तथा मुख्य संरक्षक के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पुरुषोत्तम दास पसारी मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग भोपाल के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कान्हारे सहित अनेक विशिष्ठ गणमान्य विद्वतजनों की इस ज्ञान सभा में उपस्थित होने की संभावनाएं हैं ।

 

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सह संयोजक और शिक्षा से आत्मनिर्भरता भारत के राष्ट्रीय संयोजक और शिक्षाविद ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलना होगा हमें यह देखना होगा कि मैं किस प्रकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभा सकता हूं। ओमप्रकाश शर्मा का सपना है कि एक दिन हमारा देश भारत शिक्षा से आत्मनिर्भर बनेगा शर्मा देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर बैठक कार्यशाला ज्ञान सभा आदि के आयोजन माध्यम से शिक्षा से देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षाविदों को जागृत कर उनका नेतृत्व कर रहे हैं । उन्होंने मध्य प्रदेश ज्ञान सभा में अधिक से अधिक शिक्षाविदो शिक्षकों एवं शोधार्थियों से पंजीयन कर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

 

 

 

*संवाददाता। दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!