Breaking News in Primes

धर्मराज मौर्य को पुनः भाजपा का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्टीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने किया स्वागत

0 41

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: विधानसभा चायल के छोटेलाल वाटिका मनौरी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी की अगुवाई में मनौरी प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का सैकड़ों व्यापारियों ने किया स्वागत।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल शताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए नमन किया व अटल जी के विचारों को व्यापारियों को बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकारों में हमारे व्यापारी भाई असुरक्षित महसूस कर रहे थे,और आए दिन कोई न कोई माफिया अवैध रूप से वसूली के लिए धमकियां देते रहते थे,आज माफिया या तो प्रदेश से बाहर हैं या तो वो सलाखों के अंदर हैं,आज हमारे व्यापारी भाई निर्भय होकर व्यापार कर रहे हैं और हमारी बहन बेटियां दिन हो या रात हो कही भी जाए अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। साथ ही आप सभी को एक साथ देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। हम सभी जानते हैं कि व्यापारी सिर्फ मुनाफा नहीं कमाते,बल्कि वे देश की आर्थिक रीढ़ हैं।और समाज में रोजगार के अवसर भी पैदा करते हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने संबोधित किया कि व्यापारी हमेशा से भाजपा का था है और रहेगा भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय होकर व्यापार कर रहे हैं,भाजपा निश्चित रूप से व्यापारियों की हितैषी है साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने की शुभकामनाएं दीं एवं नगर की समस्याओं को अवगत की कराया जय भाजपा जय व्यापार के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र कुमार रिंकू,राजकुमार केसरवानी,तहसील प्रभारी नीरज बनारसी,राजीव केसरवानी,लोकेश चौधरी,कुबेर चंद्र केसरवानी,विनीता केसरवानी,सुधीर केसरवानी,पुरुषोत्तम दास केसरवानी,हेमचंद्र केसरवानी सहित सम्मानित व्यापारीगण,प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!