SDM महोदय ब्यावरा को व BEO साहब को NSUI विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

हाल ही में मंत्री श्री वीरेंद्र ज़ी खटीक के स्वागत के लिए कन्याशाला ब्यावरा की छात्राओं को दो घंटे से अधिक समय तक स्कूल गेट के बाहर खड़ा रखा गया, जिससे उनका शैक्षणिक समय नष्ट हुआ और पढ़ाई प्रभावित हुई। छात्राओं का राजनीतिक कार्यक्रम में उपयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध है।

उक्त प्रकरण की जाँच कर विद्यालय के प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाने की मांग की।
साथ ही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा जी, NSUI जिला अध्यक्ष जगमोहन वर्मा जी, अर्पित शर्मा जी, राहुल जाटव जी, छात्र नेता संजय पंवार, ललित सोलंकी,माही सोंधिया,अंकित दांगी, बंटी सोंधिया विधानसभा उपाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दांगी, कॉलेज अध्यक्ष हर्षित दांगी, सुरेन्द्र सोंधिया,रितेश चौहान,हेमराज ठाकुर, गिरिराज दांगी,विशाल दांगी, आकाश मीना,अनीमिस दांगी, रोहित दांगी, मोहित दांगी,आर्यन दांगी,अमित,राज कोली एवं समस्त NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।