Breaking News in Primes

कौशाम्बी: तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। करारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भारत पेट्रोल पंप मोअज्जमपुर गेट के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार महिला को इलाज कराने के लिए प्रयागराज मार्ग से करारी की ओर ले जाया जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मीना देवी पत्नी राम राज पाल निवासी ईशिपुर थाना सराय अकिल से कल्यानपुर अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी,जैसे ही वह लोग करारी के समीप मोज्जमपुर गांव के सामने पहुंचे तेज रफ़्तार कार जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई, हादसे में पत्नी मीना देवी की दर्दनाक मौत हो गई है,जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!