News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पुष्टाहार वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सी.डी.पी.ओ. को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सी.डी.पी.ओ. से कहा कि ऑगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी हुई सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से समयबद्ध किया जाय। लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण समय से सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने सी.डी.पी.ओ. को कार्यालय की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने एवं अभिलेखों रख-रखाव का व्यवस्थित तरीके से कराने निर्देश दिए।