Breaking News in Primes

समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवियों को “प्रयाग भूषण सम्मान”

0 27

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: ‘राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राईम एंटी करप्शन’ के द्वारा “अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस” के अवसर पर सुन्दरम् गेस्टहाउस में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रयाग भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया ।
निषाद समाज के अग्रणी भगवान् श्रीराम के बालसखा निषादराज गुह्य के मूल वंशज एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० बी.के.कश्यप ‘निषाद’ को उनके ‘कन्या विवाह’ सहित निर्धन छात्रों-छात्राओं की शिक्षा सहित सामाजिक सेवा कार्यों के लिए “प्रयाग भूषण सम्मान” से अलंकृत किया गया जहाँ गंगा सेवा के लिए समर्पित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक कुंअर जी तिवारी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी व वरिष्ठ समाज सेवी एवं युवा व्यवसायी रौनक गुप्ता ने दीप पृज्जवलित कर किया, प्रोफेसर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक जागरूकता व नैतिक दायित्वबोध का संदेश देते हुए महिला सम्मान को प्राथमिकता दिया वहीं रौनक गुप्ता ने समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए कई टिप्स युवाओं को दिया।
संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश कुमार निषाद ने स्वागत उद्बोधन कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
अलंकरण समारोह में एंटी क्राईम एंटी करप्शन संगठन के चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश कुमार निषाद, उपाध्यक्ष डॉ०श्यामदेव,सचिव विमल गुप्ता, उत्तर प्रदेश साईबर प्रभारी एस.पी. ठाकुर,महिला मण्डल एवं साईबर प्रभारी सुमन ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष तहसीन अहमद, जिला महिला प्रभारी पूनम यादव, महानगर अध्यक्ष समीर जैन,मिशन शक्ति प्रभारी अमृता, खेल प्रभारी ‘हर घर दुर्गा’ आनन्द राय, वरिष्ठ समाजसेविका सीता देवी,समाजसेवियों सहित शिक्षाविद् , चिकित्सकगण, विधिवेत्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों , पुलिस अधिकारियों सहित डॉ० प्रमोद शुक्ला,विद्यासागर केसरी, रत्नेश जायसवाल,अरूण केसरवानी, सचिन सोनी सहित विशिष्ट लोग उपस्थित रहें,कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन संगठन के यमुना नगर प्रभारी आकाश जायसवाल ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!