Breaking News in Primes

चोरी छिनैती करने वाली 06 महिलाएं गिरफ्तार

0 16

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कब्जे से चोरी के 05 अदद पीली/सफेद धातु के लाकेट, मोबाइल व रुपये बरामद

कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र में 08 दिसम्बर को अभिमन्यु विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम अर्का फतेहपुर थाना करारी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी दादी व मेरी मौसेरी बहन गांव के बाहर लगे मेला को देखने गयी थी। रास्ते में 03-04 अज्ञात महिलाओं द्वारा सुनसान जगह होने पर मेरी बहन को दो तीन थप्पड़ मार कर उसके गले से सोने की लॉकेट छीन लिया गया और भाग गयीं थाना करारी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ उक्त के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 06 अभियुक्त उषा देवी पत्नी राजकुमार निवासिनी बैसकाटी थाना करारी मायका गुलामीपुर थाना करारी ससुराल वा अनीता देवी पत्नी अनिल वा विमला देवी पत्नी शिवा वा राजकुमारी उर्फ ननकी देवी पत्नी स्व0 राजकुमार वा ननकी पत्नी रमेश समस्त निवासी गण बैसकाटी थाना करारी वा मंजू पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासिनी फैजीपुर थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 5 अदद लाकेट/माला, जिसमें मालाओं में गुथे हुए 4 अदद पीली धातु के लाकेट व एक अदद सफेद धातु का लाकेट, 1500 रुपये एवं 01 अदद एन्ड्राइड मोबाइल बदामद किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तागण को न्यायालय भेजा है पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों द्वारा बताया कि हम लोग आस पास में लगे मेलों व भीड़भाड़ वाले अपने जनपद व दूसरे जनपद के स्थानों की जानकारी कर लूट व छिनैती की घटना करने जाते है । महिला होने के कारण कोई हम लोगो पर जल्दी शक नहीं करता है । राजकुमारी उर्फ ननकी ने बताया कि साहब हम लोगों का यह एक गिरोह है, हम लोग एक साथ ही घटना को अंजाम देने जाते है तथा हम लोग अपने गिरोह के मुखिया विमला देवी पत्नी शिवा को मानते है । वहीं हम लोगों को जहां जहां कहती है हम लोग साथ साथ जाते है और लूट, छिनैती व पाकेटमारी की घटना करते है । हम लोगों द्वारा लाकेट,मोबाइल व रुपए अलग अलग मेलों से चोरी किए गए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!