25 दिसंबर से घोड़ाडोंगरी में शुरू होगी विधायक कप सतपुड़ा कप क्रिकेट प्रतियोगिता 
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान से आयोजित होने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप सतपुड़ा कप 25 दिसंबर से आयोजित होगा
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब समिति की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस बार प्रथम पुरस्कार 66666 रुपया एवं ट्रॉफी वहीं दूसरा पुरस्कार 33333 रुपये एवं ट्रॉफी होगा
टूर्नामेंट के प्रमुख नियमों में इस बार यह नियम लागू किया गया है कि प्रत्येक टीमों में छह खिलाड़ी बैतूल ज़िले के खिलाने होंगे वहीं ज़िले के बाहर के अधिकतम पाँच खिलाड़ी एक टीम से खेल सकते हैं,प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें शामिल होगी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके जी होंगी ,बैठक में समिति के संरक्षक श्री रामजीलाल उइके जी,संरक्षक श्री गोविंदा अग्रवाल ,संरक्षक श्री समीर पाठक ,संरक्षक श्री आनंद अग्रवाल संरक्षक श्री तीर्थराज माथनकर संरक्षक श्री रूपेश साहु सहित समिति के प्रमुख दीपक धोटे सिद्धार्थ बिहारे नरेन्द्र चौकसे विकास सोनी राजा ख़ान वासु प्रधान अर्जुन प्रजापति संजय पवार वसीम अली कमलेश मांझी हरीश माडल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।