Breaking News in Primes

पुलिस अधीक्षक ने करारी थाना क्षेत्र के ग्राम सेवकों को किया सम्मानित, कम्बल प्रदान कर बढ़ाया मनोबल

0 14

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस-जन सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए थाना करारी पर ग्राम सेवकों (चौकीदारों) को सम्मानित किया।
थाने पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ग्राम सेवकों को एकत्र कर उन्हें कम्बल वितरित किए गए, साथ ही उनकी निरंतर सतर्कता, जिम्मेदारी और जनसुरक्षा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की गई।

एसपी राजेश कुमार ने ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को जिले की रीढ़ बताते हुए कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों की आँख और कान होते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अपराध नियंत्रण, सूचना संप्रेषण और सामाजिक समन्वय में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्राम सेवकों को ग्रामीण इलाके में होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने ग्राम सेवकों के समर्पण, सतर्कता और निष्ठा की खुलकर सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार ईमानदारी एवं तत्परता से कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करारी सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। यह पहल न सिर्फ ग्राम सेवकों का सम्मान है बल्कि जनसुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!