Breaking News in Primes

भीमराव आंबेडकर ने दिया संविधान का अधिकार : कविता पासी

0 38

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/ भरवारी: संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को वार्ड 11सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के चकचमरूपुर में मनाया गया। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्य धारा में लाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए वह आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना कर हम सभी को सम्मान, समान अधिकार, शिक्षा और आत्मसम्मान से आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया । बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेंगे। बाबा साहेब की शिक्षाओं को आत्मसात कर उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सब कटिबद्ध हैं । इस दौरान एडवोकेट आशीष पासी, लल्लू प्रसाद सहित अन्य कई महिलाएं व लोग शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!