Breaking News in Primes

सद्भावना मंच अध्यक्ष ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता का किया सम्मान

देखिए जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की इस उपलब्धि

0 22

सद्भावना मंच अध्यक्ष ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता का किया सम्मान

 

खंडवा – जल संरक्षण कार्यों में खंडवा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिले का गौरव प्राप्त होने के उपलक्ष्य में सद्भावना मंच ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता का सम्मान किया।

 

हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को खंडवा जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया था। जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए अभिनव और प्रभावी कार्यों की देशभर में सराहना हो रही है।

 

जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की इस उपलब्धि पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने लोकप्रिय कलेक्टर श्री गुप्ता का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और जिले की प्रगति में उनके नेतृत्व की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!