Breaking News in Primes

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 28 बी.एल.ओ. के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी ने की Digitized किए गए गणना प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा

कौशाम्बी: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. लखनऊ द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक की अवधि में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण/एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने Digitized किए गए गणना प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में 251-सिराथू के 04, 252-मंझनपुर के 19 (बूथ नं. 6 के बी.एल.ओ. राधेश्याम एवं बूथ नं. 432 के बी.एल.ओ. संतोष कुमार गुप्ता आदि) तथा 253-चायल के 05 बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा 10 प्रतिशत से कम Digitized किये गये गणना प्रपत्रों की प्रगति के कारण सम्बन्धित बी.एल.ओ. के खिलाफ निर्वाचन आयोग के सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत वैधानिक/कठोर कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया एवं यह भी निर्देश दिए गए है कि पुनरीक्षण के कार्य में जिस बी.एल.ओ. के द्वारा लापरवाही की जायेगीं, उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!