Breaking News in Primes

संविधान दिवस के अवसर पर लगाई गई संविधान आधारित प्रदर्शनी

0 7

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: प्रदर्शनी में संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण, भारतीय संविधान में चित्रण-एक सांस्कृतिक यात्रा, संविधान का गौरव और विरासत आदि से सम्बन्धित प्रदर्श को प्रस्तुत किया गया|

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान मे कार्यालय क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज में किया गया। इस प्रदर्शनी में संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण, भारतीय संविधान में चित्रण-एक सांस्कृतिक यात्रा, संविधान का गौरव और विरासत आदि से सम्बन्धित प्रदर्श को प्रस्तुत किया गया। सभी का स्वागत प्रभारी, क्षेत्रीय अभिलेखागार, श्री गुलाम सरवर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक, इतिहास द्वारा किया गया और आये हुए आगुन्तको को भारत के संविधान के बारे मे बताया। इस अवसर पर श्री रवीन्द्र नाथ, सहायक निदेशक, पत्राचार, श्रीमती सीमा सिंह, मंशा सिंह, रीता यादव, कीर्ति पटेल, प्रिंयंका यादव, सना सिद्दकी, सुमन यादव, दीपिका सिंह एवं नीलम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री विकास यादव, वरिष्ठ सहायक, शुभम कुमार की उपस्थिति रही।

नोट- प्रदर्शनी जनमानस के अवलोकनार्थ दो दिवस तक प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक लगी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!