Breaking News in Primes

पिपरी थाना क्षेत्र में ‘सिंघम’ ने अनोखे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, गरीब व विधवा महिलाओं को किया सम्मानित

0 45

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र में आज एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जहाँ थाना पिपरी के मिशन शक्ति केन्द्र में गरीब, बुजुर्ग तथा विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक कंबल, चप्पल और जूते वितरित किए गए। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से पुलिस विभाग के ‘सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध अधिकारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया।

जन्मदिन मनाने का यह अनोखा और मानवीय तरीका क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करते हुए अधिकारी ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति कक्ष में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सभी महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, सुरक्षा उपाय, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक भी किया गया।

महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा सम्मानजनक तरीके से सहयोग मिलना उन्हें सुरक्षा और विश्वास की नई भावना देता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ‘सिंघम’ द्वारा इस तरह जरूरतमंदों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना एक सराहनीय उदाहरण है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!