Breaking News in Primes

ओवरलोड ट्रेलर-डंपर सीज,  पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात सघन चेकिंग के दौरान एक ट्रेलर और एक डंपर को सीज कर दिया गया।
पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आते दो वाहन संदिग्ध लगे। पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो दोनों वाहन ओवरलोड पाए गए। चालकों ने गाड़ी नंबर छिपा रखे थे और वे कोई वैध परिवहन प्रपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सके।
तत्काल दोनों वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि महेवाघाट क्षेत्र से अब कोई भी ओवरलोड या बिना रवन्ना वाहन नहीं गुजरेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध परिवहन में लिप्त चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। थाना क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!