Breaking News in Primes

ट्रेन के सामने कूद कर शिक्षक ने किया आत्महत्या

0 56

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर एक शिक्षक ने आत्महत्या कर लिया है जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शिक्षक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है|

जानकारी के मुताबिक हीरालाल उम्र 33 वर्ष पुत्र सरजू प्रसाद निवासी धबाड़ा थाना पश्चिम शरीरा कंपोजिट विद्यालय बनी खास में शिक्षक के पद पर तैनात थे शिक्षक राम बहादुर जवाहरलाल हीरालाल और चंद्रशेखर सहित चार भाई है चंद्रशेखर पुलिस विभाग में तैनात है उसकी डेढ़ महीने बाद शादी होने वाली थी भाई की शादी की बात को लेकर घर परिवार में तनाव बना हुआ था पारिवारिक तनाव से परेशान शिक्षक हीरालाल ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया है उनके शरीर के टुकड़े हो गए हैं जानकारी मिलने के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी शिक्षक के मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा हुआ है तीन साल पहले शिक्षक की शादी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव में हुई थी डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है शिक्षक की मौत के बाद पत्नी और बच्चे रो-रो कर बेहाल हैं|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!