Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के फॉर्मो का किया वितरण

0 24

News By- नितिन केसरवानी

संग्रहण एव डिजिटाइजेशन के कार्यों का विभिन्न बूथों पर पहुँचकर किया निरीक्षण, सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा रविवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के फॉर्मो का वितरण, संग्रहण एव डिजिटाइजेशन के कार्यों का विभिन्न बूथों पर पहुँचकर निरीक्षण किया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। ज़िलाधिकारी के द्वारा जनपद प्रयागराज में एसआईआर के तहत हो रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मतदाताओं को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें कहीं भटकना न पड़े इसलिये रविवार को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गए थे जिसके क्रम में आज विशेष अभियान चलाया गया और सभी बीएलओ अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी के द्वारा अशोक नगर, महर्षि बाल्मीकि इंटर कॉलेज, ज़ोन नम्बर- 2 मुठ्ठीगंज वार्ड -6 तुलसीपुर एवं डीएबी इंटर कॉलेज मीरापुर सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से वहाँ पर कितने मतदाता हैं उनके सापेक्ष कितने फॉर्म वितरित एवं संग्रहित किए गए और कितने फॉर्म डिजिटाइज़ हुए की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये l उन्होंने बीएलओ को घर-घर संपर्क अभियान बढ़ाये जाने एवं मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर उन्हें संग्रहित करने और उनकों डिजिटाइज़ किए जाने के कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बूथ पर उपस्थित लोंगो से बात कर उनकी समस्याओ को भी जाना तथा उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों की भी जानकारी दी गयी।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री साईं तेजा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!