Breaking News in Primes

कौशाम्बी: पुलिस-बदमाश में मुठभेड़ सराफा व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी घायल, सरगना अर्जुन के दोनों पैरों में लगी गोली

0 63

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

लूटा गया शतप्रतिशत माल बरामद, चांदी व सोने के जेवरात करीब 11 लाख कीमती

कौशाम्बी: सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सराफा व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सराय अकिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की।

घायल बदमाशों में लूट का सरगना अर्जुन, और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सरगना अर्जुन के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि दो बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी। तीनों आरोपी चित्रकूट जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस को इन बदमाशों की तलाश बीते 20 घंटे से थी। बुधवार को सराफा व्यापारी से हुई लूट के बाद पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी थी। मुखबिर की सूचना पर SOG और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी घायल होकर गिर पड़े, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने घटना स्थल से हथियार और लूट से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम SOG व स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। लूटा गया शतप्रतिशत माल बरामद, चांदी व सोने के जेवरात करीब 11 लाख कीमती।

पुलिस अब आरोपियों से लूट की बाकी कड़ी और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!