Breaking News in Primes

थाना झूंसी पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 03 ATM कार्ड, 01 धातु की मुड़ी हुई पट्टी ,03 मोबाइल फोन,01 मोटरसाइकिल व 15000/- रूपये नकद बरामद

0 10

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4) बी0एन0एस0. व 66 IT ACT से सम्बन्धित 04 अभियुक्त 1. सुनील कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी हरिपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज 2. सौरभ कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी चिल्ला कला सोहागी रीवा मध्य प्रदेश हाल पता करहुवां थाना उतरांव जनपद प्रयागराज 3. प्रियांशु भारतीय पुत्र सर्वजीत निवासी हरिपुर बींदा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज 4. गुड्डू उर्फ विजय कुमार पुत्र राजू निवासी हरिपुर बिदा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज मूल पता महरुडीह थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना आज दिनांक 09.11.2025 को टीकर माफी मोड़ गंगा कछार वाली रोड पुरानी झूंसी के पास थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन , 03 एटीएम कार्ड, 01 मोटर साइकिल, 01 धातु की मुड़ी हुई पट्टी व 15000/- रुपये नकद बरामद किया गया तथा उक्त मोटरसाइकिल को धारा- 207 MV ACT मे सीज किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी मुकदमा श्री श्रीकांत त्रिपाठी निवासी म0नं0-7 चेतन पूरी कलोनी, लोटस हस्पिटल के पास, झूंसी, थाना झूंसी जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 23.09.2025 को वादी द्वारा एटीएम से पैसा निकालते समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ATM कार्ड बदलकर खाते से 60000/- रुपये निकाल लिये गये व खरीदारी की गयी। उक्त सूचना पर थाना झूंसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4) BNS. व 66 IT ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि वेलोग मिलकर अलग-अलग एटीएम पर लोगों के साथ धोखे से उनका एटीएम कार्ड, पासवर्ड प्राप्त कर लेते हैं और दूसरे एटीएम पर जाकर हेरा फेरी करके प्राप्त एटीएम कार्ड का प्रयोग कर पैसे निकाल लेते हैं, धातु स्ट्रिप को एटीएम मशीन में हम लोग जहां से पैसा निकलता है उस स्थान पर चिपका देते हैं जब कोई व्यक्ति अपना पैसा निकालने आता है वह इस स्ट्रिप पर ध्यान नहीं देता है और अपना पैसा एटीएम के माध्यम से निकलता है तो निकला हुआ पैसा इसी स्ट्रिप में छिप जाता है एटीएम धारक मशीन को खराब समझकर वापस चला जाता है तथा व्यक्ति के जाने के बाद उनलोगो मे से कोई जाकर स्ट्रिप निकालकर पैसा ले लेते हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
(1) सुनील कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी हरिपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 25 वर्ष
(2) सौरभ कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी चिल्ला कला सोहागी रीवा मध्य प्रदेश हाल पता करहुवां थाना उतरांव जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 28 वर्ष
(3) प्रियांशु भारतीय पुत्र सर्वजीत निवासी हरिपुर बींदा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 20 वर्ष
(4) गुड्डू उर्फ विजय कुमार पुत्र राजू निवासी हरिपुर बिदा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज मूल पता महरुडीह थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 19 वर्ष

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बी0एन0एस0 व 66 IT ACT. थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
1. 03 ATM कार्ड (भिन्न – भिन्न बैंक के)
2. 03 मोबाइल फोन ।
4. 01 धातु की पट्टी मुड़ी हुई ।
5. 01 मोटर साइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस चेचिस नंबर MBLHAW478SHHJ9689 तथा इंजन नंबर HA11F6SHHK6903 अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त के कब्जे से) ।

अपराधिक इतिहास –
A.अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 260/24 धारा 305ए/317(2)/317(5)/331(4) बी0एन0एस0 थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।
2. मु0अ0सं0- 17/25 धारा 305 ए/317(2)/317(5)/331(4) BNS व 7 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी।
3. मु0अ0सं0- 241/23 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0- 245/25 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2) BNS. थाना भदोही जनपद भदोही ।
5. मु0अ0सं0- 82/24 धारा 303(2)/317(2) BNS. थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही ।
6. मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बी0एन0एस0 व 66 IT ACT. थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
B.अभियुक्त सौरभ कुमार उपरोक्त –
1. मु0अ0सं0 260/24 धारा- 305ए/317(2)/317(5)/331(4) BNS थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।
2. मु0अ0सं0- 326/17 धारा- 379/411 भा0द0सं0 थाना औद्योगिक क्षेत्र कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0- 427/17 धारा 379/411 भा0द0सं0 शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0- 276/17 धारा- 323/504/506/379 भा0द0सं0, थाना खीरी जनपद प्रयागराज ।
5. मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बी0एन0एस0 व 66 IT ACT. थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
C.अभियुक्त प्रियांशु भारतीय उपरोक्त –
1. मु0अ0सं0 260/24 धारा 305ए/317(2)/317(5)/331(4) BNS थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।
2. मु0अ0सं0- 17/25 धारा 305 ए/317(2)/317(5)/331(4) BNS व 7 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी।
3. मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बी0एन0एस0 व 66 IT ACT. थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
D.अभियुक्त गुड्डू उर्फ विजय कुमार उपरोक्त
1. मु0अ0सं0- 412/2025 धारा- 303(2)/318(4)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बी0एन0एस0 व 66 IT ACT. थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!