Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक

0 7

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहॉ नयी आवासीय कालोनियां गत कुछ वर्षों में बनी हैं और उसमें नागरिक निवास करने लगे है, तो वहॉ पर आवश्यकतानुसार नया पोलिंग स्टेशन बनाये जाने, अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलां को उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित किए जाने, अस्थायी निर्माण वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित किए जाने एवं जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है तथा जहॉ मतदाताओं को 02 कि0मी0 से अधिक दूरी चलने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे मतदेय स्थलां की स्थिति में परिवर्तन नहीं किए जाने आदि कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि इस सम्बन्ध में अगर कोई सुझाव हो तो उपलब्ध करा दिया जाय।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!