Breaking News in Primes

अशोक की लाट हमारे इतिहास, संस्कृति और गौरव की जीवंत पहचान है– राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी

0 11

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: चायल विधानसभा क्षेत्र के अमनी लोकीपुर में बृहस्पतिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य लाट का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रमोद मौर्य रहे तथा संस्थापक बाबूलाल ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह लाट हमारे इतिहास, संस्कृति और गौरव की जीवंत पहचान है। सम्राट अशोक की विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को धर्म, न्याय, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।” डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महानायक रहे हैं, जिनकी नीतियाँ आज भी शांति, लोककल्याण और सद्भाव की मिसाल मानी जाती हैं। उनकी स्मृति में स्थापित यह भव्य लाट जनमानस को देश की समृद्ध विरासत से जोड़ने का कार्य करेगी। इस अवसर पर सहारनपुर से आए प्रमोद कौशिक,विनोद सैनी, सम्राट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सिराथू लवकुश मौर्य, पूर्व प्रधान भीटी रमेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!