Breaking News in Primes

भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीला के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

0 70

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर के नया बाज़ार  में चल रहे भव्य दशहरा महोत्सव का समापन शनिवार की रात भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की मनोरम लीला के साथ हुआ। लीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भरत के मिलन का दृश्य देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय कर श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का दृश्य जीवंत कर दिया। जैसे ही श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ, उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर हर्ष व्यक्त किया। लीला के पश्चात रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

अहंकारी रावण का वध कर चौदह वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व सीता अयोध्या लौटते है जहां अयोध्यावासियों ने उनका गाजे बाजे के बीच स्वागत किया। श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या नगरी जश्न में डूबी रही। भ्राता राम के आने की खबर सुनकर भरत दौड़े चले आते है और प्रभु राम से लिपट जाते है। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का अयोध्यानगरी पहुंचने पर राजतिलक किया गया। राजतिलक होते ही अयोध्या में खुशियां मनाई जाने लगी।

इस अवसर पर रामलीला समिति पदाधिकारियों द्वारा सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन के अलावा लीला मंचन कलाकारों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर नगरवासियों ने एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएँ दीं। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला दर्शकों की भारी भीड़ और श्रद्धा के कारण ऐतिहासिक रही। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, कैलाश चंद्र केसरवानी,  अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नितुल चौधरी , विनीत कुमार, शिव शंकर भोले, आशीष कुमार एडवोकेट,राजेश केसरवानी, वेद प्रकाश, उमेश कुमार लाला, शिवम केसरी, राजेश अग्रहरि,अजय, अंकुर, सियाराम, यश कुमार, हिमांशु केसरवानी, राजेश गौतम, नीरज वैश्य, चंचल, अविनाश, लालचंद दलाल, बद्री प्रसाद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक सहित भक्त मौजूद रहे |

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!