Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की मां शीतला की तस्वीर

0 36

 

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण एवं कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति/कार्यों से मा. मुख्यमंत्री जी को कराया अवगत

कौशाम्बी: जिलधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात कर, उन्हें 51 शक्तिपीठों में से एक, मां शीतला की पवित्र तस्वीर भेंट की। यह मुलाकात बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई। कौशाम्बी जिला, जो अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, में मां शीतला का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है।
जिलाधिकारी ने मा.मुख्यमंत्री जी को मां शीतला की तस्वीर भेंट करते हुए मंदिर के महत्व और वहां होने वाली धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां शीतला धाम न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।
मा.मुख्यमंत्री जी ने मां शीतला धाम के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कौशाम्बी के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने मुलाकात के दौरान जनपद में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, पोषण, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति के बारे में मा. मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने विकसित कौशांबी अभियान के अंतर्गत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, विशेष कर मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम करने में हुई उल्लेखनीय प्रगति, जनपद में पोषण के अंतर्गत कुपोषण में कमी लाकर सैम/मैम बच्चों को सुपोषित करने में हुए कार्यों, शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, कृषि के क्षेत्र में विशेष कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से कृषकों को जागरुक कर कृषि लागत में कमी लाने में हुई उल्लेखनीय प्रगति, विकास की परियोजनाओं विशेषकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कार्यों एवं मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आयोजित रोजगार मेला व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से भी मा.मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मा. मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह मुलाकात न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि जिले के विकास को गति देने के लिए भी एक सकारात्मक कदम साबित हुई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!