हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत,कसेदा में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय पर जानकारी/जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। शासन द्वारा संचालित महिलापरक योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1076, 112 आदि) की जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व के विषय में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में आशा बहुएँ,आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं महिलाएँ व बालिकाएँ उपस्थित रहीं।