Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नवीन मंडी समिति,भरवारी में खाद्य व रसद,मंडी समिति एवं सहकारिता विभाग द्वारा महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में सबसे बुजुर्ग महिला चंदिया देवी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।विपणन निरीक्षक आनन्द उपाध्याय ने कार्यक्रम में धान व बाजारा खरीद के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य व कृषक पंजीकरण की जानकारी दी गई। आपूर्ति विभाग द्वारा उचित दर विक्रेता के रूप में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सहकारिता विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी माला कुमारी ने विभागीय योजनाओं के साथ बालिकाओं व महिलाओं के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!