Breaking News in Primes

खालवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ‌ (आरएसएस ) का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, अनुशासन का दिखा अनूठा प्रदर्शन 

0 68

खालवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ‌ (आरएसएस ) का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, अनुशासन का दिखा अनूठा प्रदर्शन

 

रविवार को खालवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ),के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवको ने भाग लिया, जिन्होंने पूर्ण गणवेश में क़दमताल करते हुए अनुशासन का प्रर्दशन किया। यह कार्यक्रम संघ के 100 वे वर्ष में प्रवेश करने का उत्सव था।

 

खालवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर खालवा नगर में रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया, बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए और क़दमताल करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया, जिसमें पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना गया।

 

अनुशासन और क़दमताल पथ संचलन की शुरुआत निर्धारित समय पर हुई, जिसमें स्वयंसेवको ने क़दम से क़दम मिलाकर चलनें का बेहतरीन अनुशासन दिखाया। यह पथ संचलन संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।जिसका उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देना है। स्वयंसेवकों का पथ संचलन के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने संघ के उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

शस्त्र पूजन और समापन संचलन से पहले स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया,जो संघ की परम्परा का एक अभिन्न अंग है।इसके बाद संचलन मुख्य मार्गों से होते हुए हाई स्कूल प्रांगण पर समाप्त हुआ।

 

सुरक्षा व्यवस्था – संचलन को देखते हुए खालवा थाना पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खालवा पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि पूरा कार्यक्रम शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो, यह पथ संचलन न केवल संघ के 100 साल पूरे होने का उत्सव था। बल्कि इसमें खालवा में संघ के प्रति लोगों के जुड़ाव और समर्पण को भी दर्शाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!