Breaking News in Primes

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना एवं देश के निर्माण में योगदान देना – अवधेश गुप्ता

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला को बतौर मुख्यातिथ काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

बतौर मुख्यातिथ अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी दर्शन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अवतरित होकर अपनी छवि को निखार सकेगा इस अभियान के लिए घोषित आर्थिक पैकेज यदि सही दिशा में संचालित हुआ तो निश्चित रूप से देश आत्मनिर्भर बनकर विश्व के अन्य देशों को भी सहायता करेगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि इस अभियान का उद्देश्य देश को उन सभी विदेशी निर्भरताओं को समाप्त करना है जिसके चलते आज भारत का ज्यादातर व्यापार वाह्य देशों पर निर्भर है यह अभियान वाह्य वस्तुओं पर निर्भरता को नियंत्रित करते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पादों को अपनी भूमि पर तैयार करने की सीख देता है इस अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगो में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है इस अभियान के तहत सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों,गरीबों,श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया इस मौके पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,संजय जायसवाल,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,नितिन पासी,दिनेश पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण जनप्रतिनिधिगण,मण्डल संयोजकगण,सह संयोजकगण, मण्डल शोशल मीडिया संयोजक उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!