Breaking News in Primes

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त, लाखों का मसरुका बरामद

0 8

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त, लाखों का मसरुका बरामद

 

अनूपपुर, – पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा थाना पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हीआईपी गेस्ट हाउस के पास तिराहा पर घेराबंदी कर तीन अलग-अलग महिन्द्रा कंपनी के ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। सभी ट्रैक्टर भेड़वा नाला से बिना अनुमति रेत लोड कर ले जा रहे थे।

 

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर, जिनकी अनुमानित कीमत ₹24,15,000 है, जप्त किए गए। प्रत्येक ट्रैक्टर में लगभग 3 घन मीटर रेत लदी हुई थी, जिसकी कीमत ₹5,000 प्रति ट्रैक्टर आंकी गई।जप्त मसरुका का विवरण: महिन्द्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) – इंजन नं. NSC7KAE0826, चेचिस नं. MBNPFAFBESNC09726 – कुल मूल्य ₹8,05,000,महिन्द्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) – इंजन नं. NSB2GJE0169, चेचिस नं. MBNPFALBESNB07514 – कुल मूल्य ₹8,05,000,. महिन्द्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) – इंजन नं. NNA7KAE0029, चेचिस नं. MBNPFAFBENNA01129 – कुल मूल्य ₹8,05,000

आरोपियों की पहचान:

लखन सिंह, निवासी धनौरा, जिला जीपीएम (छ.ग.), एवं वाहन मालिक राजेन्द्र कुमार नागवंशी,रोशन चौधरी, निवासी दारसागर, थाना भालूमाड़ा, एवं वाहन मालिक विजय नागवंशी,. कैलास चौधरी, निवासी धनौरा, जिला जीपीएम (छ.ग.), एवं वाहन मालिक राजेन्द्र कुमार नागवंश

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना भालूमाड़ा में क्रमश: अपराध क्रमांक 412/2025, 413/2025, 414/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 39/192, 3/181, 5/180, 130(3)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

थाना प्रभारी की नेतृत्व क्षमता सराहनीय

 

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको की नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता स्पष्ट रूप से सामने आई। उनके निर्देशन में प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुखेन्द्र सिंह, एवं आरक्षक देवेन्द्र सिंह ने मौके पर सूझबूझ के साथ कार्य करते हुए अवैध रेत परिवहन पर सटीक वार किया।भालूमाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं को सख्त संदेश देती है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना और प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।भविष्य में भी इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी – भालूमाड़ा थाना पुलिस

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!