Breaking News in Primes

राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पदोन्नति प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

0 33

हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ के आदेश दिनांकित 14.08.2025 द्वारा अपर सचिव प्रोन्नति, उ०प्र० पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उ0प्र0 पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के अधीन चयन समिति की बैठक बोर्ड में दिनांक 01.08.2025 को आहूत हुई विभागीय चयन समिति द्वारा 25 कुशल खिलाड़ियों को उनकी विद्यमान रैंक आरक्षी नागरिक पुलिस से उच्चतर रैंक मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्ता सम्बन्धी संस्तुति की गयी है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आदेश के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी में नियुक्त महिला आरक्षी नागरिक पुलिस कु0 रानी को 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीवाल क्लस्टर 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस टेबिल टेनिस टीम की ओर से प्रतिभाग कर कड़ी मेहनत एवं लगनशीलता का परिचय देते हुये ओपेन मिक्स डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने पर बिना पारी (आउट ऑफ टर्न) मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। कु0 रानी द्वारा 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीवाल क्लस्टर 2023 में स्वर्ण पदक, 1st All India Police Badminton Cluster 2024-2025 में टेबिल टेनिस वूमेन्स ओपेन टीम इवेंट में गोल्ड मेडल तथा वूमेन्स डबल्स(18+) टेबल टेनिस इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 22.08.2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में महिला आरक्षी कु0 रानी को वर्दी में 03 फित्ती लगाकर उत्साहवर्धन करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कु0 रानी द्वारा राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं आउट ऑफ टर्न पदोन्नति प्राप्त करने पर बधाई दी गयी।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!