Breaking News in Primes

संदीपन गंगा घाट पर हिंदुओं के प्रमुख त्योहार , श्रावणी पर्व ब्राह्मणों ने मनाया 

0 41

News By- हिमांशु उपाध्याय

जय मां गायत्री जय मां सरस्वती , जय सप्तऋषि , जय जय जयकार से गुज उठा संदीपन घाट

भरवारी/कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के संदीपन गंगा घाट पर हिंदुओ के चार प्रमुख त्योहार में श्रावणी पर्व मुख्य रूप से ब्राह्मणों का माना गया है।इस दिन ब्राह्मण समुदाय पवित्र नदी के तट पर एकत्र होकर विगत में अपने द्वारा जाने अंजाने में किए गए पापों का प्रायश्चित एवम मां गायत्री अरुंधती सहित अन्य देवता गण से क्षमा प्रार्थना मांगते है। तत्पश्चात गोमय गो दुग्ध दही शहद मृतिका भस्म स्नान कर शुद्धिकरण करते है।तर्पण कर सप्तऋषि की पूजा कर वर्ष भर पहनने के लिए यज्ञोपवीत की पूजा करते है। मां सरस्वती गायत्री अरुंधती की पूजा कर आगामी वर्ष के लिए दिव्य शक्ति अर्जित करते है। इसी क्रम में शनिवार को संदीपन गंगा घाट पर श्रावणी उपाक्रर्म संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आचार्य की भूमिका में पंडित मुरलीधर मिश्र अवकाश प्राप्त प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय रहे । श्रावणी उपाकर्म उत्सव में वैदिक विधि से हेमादिप्राक्त, प्रायश्चित संकल्प, सूर्याराधन, दसविधि स्नान, तर्पण, सूर्योपस्थान, यज्ञोपवीत धारण, प्राणायाम, अग्निहोत्र व ऋषि पूजन किया जाता है। शास्त्रों में श्रावणी को द्विज जाति का अधिकार व कर्तव्य बताया और कहा कि वेदपाठी ब्राह्मणों को तो इस कर्म को किसी भी स्थिति में नहीं त्यागना चाहिए।
प्रायश्चित्त संकल्प : इसमें हेमाद्रि स्नान संकल्प। गुरु के सान्निध्य में ब्रह्मचारी गोदुग्ध, दही, घृत, गोबर और गोमूत्र तथा पवित्र कुशा से स्नानकर वर्षभर में जाने-अनजाने में हुए पापकर्मों का प्रायश्चित्त कर जीवन को सकारात्मकता दिशा देते हैं। स्नान के बाद ऋषिपूजन, सूर्योपस्थान एवं यज्ञोपवीत पूजन करने के विधान है।
संस्कार : उपरोक्त कार्य के बाद नवीन यज्ञोपवीत या जनेऊ धारण करना अर्थात आत्म संयम का संस्कार होना माना जाता है। इस संस्कार से व्यक्ति का दूसरा जन्म हुआ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि जो व्यक्ति आत्म संयमी है, वही संस्कार से दूसरा जन्म पाता है और द्विज कहलाता है।


स्वाध्याय : उपाकर्म का तीसरा पक्ष स्वाध्याय का है। इसकी शुरुआत सावित्री, ब्रह्मा, श्रद्धा, मेधा, प्रज्ञा, स्मृति, सदसस्पति, अनुमति, छंद और ऋषि को घृत की आहुति से होती है। जौ के आटे में दही मिलाकर ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी जाती हैं। इस यज्ञ के बाद वेद-वेदांग का अध्ययन आरंभ होता है। इस प्रकार वैदिक परंपरा में वैदिक शिक्षा साढ़े पांच या साढ़े छह मास तक चलती है।
वर्तमान समय में वैदिक शिक्षा या गुरुकुल नहीं रहे हैं तो प्रतीक रूप में यह स्वाध्याय किया जाता है। मनोवैज्ञानिक-आध्यात्मिक प्रक्रिया है। श्रावणी पर्व कार्यकर्म में पूर्व सुचना निदेशक दिनेश गर्ग, राम प्रकाश मिश्रा अधिवक्ता, वेद पाठी उत्कर्ष त्रिपाठी,प्रमोद कुमार पांडेय, विष्णु प्रकाश मिश्रा , दिनेश शांडिल्य, सत्यम मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य ब्राह्मण रहे और जय मां गायत्री जय मां सरस्वती जय सप्तश्री जय ब्राह्मण समाज की जय जयकार कार्यकर्म के बाद होती रही ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!