Breaking News in Primes

उपजिलाधिकारी सिराथू ने फीता काटकर किया 27वीं जनपदीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

0 17

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*कौशांबी* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में 27वीं जनपदीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करते हुए शूटिंग रेंज का फीता काट कर किया।आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के अनेकों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें ओपन साइड राइफल अंडर 14 बालिका वर्ग में मनीषा देवी(धर्मा देवी) को प्रथम स्थान, प्राची यादव(धर्मा देवी) को द्वितीय स्थान, अंशिका प्रजापति(धर्मा देवी) को तृतीय स्थान; अंडर 17 में चित्रा को प्रथम स्थान, वैष्णवी को द्वितीय स्थान, पलक जायसवाल(धर्मा देवी) को तृतीय स्थान; अंडर 19 में रेशमा देवी(धर्मा देवी) प्रथम स्थान, यशमीन बानो(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, मधु देवी(धर्मा देवी) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।पीप साइड राइफल अंडर 14 में सलोनी प्रथम स्थान व अनुष्का तिवारी(डीडी कॉन्वेंट) द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, अंडर 17 में साइस्ता परवीन को प्रथम स्थान; अंडर 19 में आरुशी सक्सेना को प्रथम स्थान, सानिया परवीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पिस्टल शूटिंग अंडर 14 बालिका वर्ग में सोनाक्षी(धर्मा देवी) प्रथम स्थान, पुष्पांजलि(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, तनु चौरसिया(धर्मा देवी) तृतीय स्थान; अंडर 19 में अंजलि देवी(प्रथम स्थान), काजल देवी(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, आस्था सिंह(धर्मा देवी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में पीप साइड राइफल अंडर 14 आलोक प्रथम स्थान; 17 बालक वर्ग में रुद्रनारायण मिश्र प्रथम स्थान; अंडर 19 में यश गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।राइफल ओपन साइड अंडर 14 ओपन साइड बालक वर्ग में आरव यादव(धर्मा देवी) प्रथम स्थान, अंश कुमार(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, अमन पटेल तृतीय स्थान; अंडर 17 में अभिषेक(धर्मा देवी) प्रथम स्थान, अंशुल मौर्य(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, आयुष चौधरी तृतीय स्थान; अंडर 19 में पीयूष कुमार प्रथम स्थान, सूरज कुमार(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान, शिवसखा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।पिस्टल अंडर 19 बालक वर्ग में अमन पाल(धर्मा देवी) प्रथम स्थान, मो. कौनैन(धर्मा देवी) द्वितीय स्थान व हर्ष चौधरी(धर्मा देवी) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।समस्त स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम के अवसर पर श्याम लाल खेल सचिव चंद्रभूषण पांडेय चन्द्रकान्त पाण्डेय वीरेंद्र पाण्डेय प्रधानाचार्य धनपत्ति देवी राम सुभग त्रिपाठी प्रबंधक धर्मा देवी, डॉ. राम किरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य धर्मा देवी राम प्रकाश त्रिपाठी लोकतंत्र सेनानी गया प्रसाद मिश्र रामहित त्रिपाठी, आदित्य कुमार सिंह शिवम कुमार, सचिन कुमार, कु. कल्पना सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!