Breaking News in Primes

नगर क्षेत्र की तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नगर पालिका अध्यक्ष

0 53

हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी।* जिले का चहुमुखी विकास हो इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात किए। इस दौरान उन्होने जनपद मुख्यालय की विभिन्न समस्याओ को रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिए। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की जिले के लोगों ने सराहना किए।सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी जनपद मुख्यालय की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुच गये, इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओ से भरा पत्र सौंपा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद मुख्यालय का बस स्टाप मुख्यालय से काफी दूर बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को वहा तक पहुचने में काफी समस्याओ का सामना करना पड रहा है। इस लिए मुख्यालय में मिनी बस एवं इलेक्ट्रानिक मेट्रो बस चलाया जाय, जिससे लोगों की समस्या समाप्त हो जाय। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मंझनपुर से समदा तक नहर झाड़ियों में तपदील है, जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्या हो रही है, नगर का सौर्दीकरण कराया जाय, जिससे लोगों को समस्या भी नहीं हो, और जनपद मुख्यालय में यह नहर सुंदर दिखाई देने लगे। इस दौरान उन्होने यह भी मांग किया कि जनपद मुख्यालय में जिला अस्पताल व चौराहा तक काफी जाम लगा रहता है। इस जाम का करण छोटे-छोटे वाहन है, अगर पतौना से ओसा के पास रामगमन मार्ग से जोड़ दिया जाय, तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी, और ओसा से सिराथू जाने वाले वाहन इसी मार्ग से निकल जायेगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसी प्रकार से जनपद मुख्यालय में लोगों को हो रही समस्याओ को मुख्यमंत्री के सामने रखा और मांग किए। नगर पालिका अध्यक्ष की इन मांगों पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिए कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की लोगों ने जम कर सराहना किए। लोगों का कहना है, कि जनपद मुख्यालय में लोगों को हो रही समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री तक पहुचाने का काम नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने किया। वह जनता के लिए इसी प्रकार से सराहनीय कार्य करते रहते है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!