Breaking News in Primes

गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मंझनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी कल्याण सिंह को दबोचा

0 25

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त कल्याण सिंह को आज, 24 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त को धर्मुहापुर तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया.
यह मामला 23 जून 2025 को सामने आया, जब विजय कुमार नामक व्यक्ति ने मंझनपुर थाने में सूचना दी. विजय कुमार के अनुसार, अभियुक्त कल्याण सिंह (पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे, निवासी ग्राम रघवापुर, थाना मंझनपुर) ने उनके पिता प्रेमचंद्र के साथ वाद-विवाद किया और उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
प्राप्त तहरीर के आधार पर मंझनपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न कराई गई. कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन करने का निर्देश दिया था.
गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त कल्याण सिंह को विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है. अभियुक्त पर मु0अ0सं0 163/25 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मंझनपुर थाना पुलिस टीम थी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!