Breaking News in Primes

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की झंझट से लोगों को मिली मुक्ति, नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर

समस्त जिला कलेक्टर और मुख्य रजिस्टर को जारी हुए आदेश

0 2,467

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की झंझट से लोगों को मिली मुक्ति, नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर

 

समस्त जिला कलेक्टर और मुख्य रजिस्टर को जारी हुए आदेश

 

प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी से पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देना होगा, आदेश जारी

 

भोपाल::विषयः- अस्पताल से मां को छु‌ट्टी देने से पहले जन्म प्रमाण पत्र जारी करना । सन्दर्भः भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय का (Circular) Letter no. 1/12/2018

 

VS (CRS) / दिनांक 12/06/2025

 

कृपया उपरोक्त विषयांतर्गत सन्दर्भित परिपत्र (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करना चाहेंगे। जिसमें जन्‌म प्रमाण पत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए, यह प्रमाण पत्र नव-जात शिशु की मां को अस्पताल से छु‌ट्टी मिलने से पहले ही दे दिया जाये, खासकर सरकारी अस्पतालों द्वारा जहां कुल संस्थागत जन्‌मों में से 50% से अधिक जन्म होते है। साथ ही रजिस्ट्रार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि वे अस्पताल में जन्म होते ही उसका पंजीकरण करें और जन्म प्रमाण पत्र तुरंत जारी करें। जिससे जनसाधारण को सुविधा होगी।

 

अतः समस्त सरकारी अस्पतालों के रजिस्ट्रार को अस्पताल से मां की छुट्टी होने से पहले नव-जात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संबंधितों को निर्देशित करने का अनुरोध है

देखिए आदेश

 

(ऋषि गर्ग) मुख्य रजिस्ट्रार (ज. मृ.) एवं आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!