Breaking News in Primes

स्थगन के बाद भी जारी हैं अवैध निर्माण, तहसीलदार ने किया निरीक्षण।

0 292

शिव शर्मा शिवरीनारायण

 

स्थगन के बाद भी जारी हैं अवैध निर्माण, तहसीलदार ने किया निरीक्षण।

 

रिंगनी/खरौद तहसील व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय से विभिन्न मामलों के तहत जारी होने वाले स्थगन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। न्यायालय से स्थगन आदेशों की अवहेलना से आदेश लोगों के लिए मजाक बनकर रह गए हैं। क्षेत्र में लगातार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व विवादित भूमि के मामलों में शिकायत पर न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी किए जाते हैं। स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी उक्त स्थानों पर निर्माण कार्य जारी रहता है। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसा ही मामला शिवरीनारायण तहसील के ग्राम पंचायत कामता में है जहां खेल ग्राउंड में गांव के आसामाजिक तत्वो द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत कामता सरपंच एवं पंचो ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण तहसील में किया गया था जिसकी शिकायत पर तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश जारी किया। लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा स्थगन आदेश ल अवहेलना करते हुए निर्माण जारी रखा। जिसके निरीक्षण में तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर समझाइस दिया गया इसके पूर्व में भी तहसीलदार द्वारा 2023 में और एक बार बेजा कब्जा को एक सप्ताह में हटाने का आदेश दिया था लेकिन आज तक नहीं हटा है बल्कि और बेजा कब्जा कर रहा है ग्राम कामता के युवा प्रतिवर्ष देश कि सेवा के लिए तैयारी करते है और लगातार अपनी मेहनत से देश के साथ साथ अन्य विभागों में अपनी सेवा दे रहे है खेल ग्राउंड से कब्जा हटाने के लिए ग्राम के सरपंच पंच के साथ साथ वहाँ के युवा भी तहसीलदार से मुलाक़ात कर मैदान से कब्जा हटाने कि लिए गुहार लगा चुके है ।

 

साथ ही देखिए इस खबर को 👇

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!