Breaking News in Primes

डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतो के निस्तारण का मौके पर जाकर किया भौतिक सत्यापन

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

डीएम ने रामवन-गमन मार्ग में चल रहें निर्माण का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

कौशांबी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा निरीक्षण के दौरान आई०जी०आर०एस की शिकायतो के निस्तारण का भौतिक सत्यापन किया गया एवं निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।  आई०जी०आर०एस सन्दर्भ संख्या-20017425006285 शिकायतकर्ता अर्जुन लाल पुत्र स्व० छेदी लाल निवासी ग्राम-बबुरा तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। प्रकरण का स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराए जाने पर पाया गया कि मौजा पाता स्थित आराजी सं0-66 मि०रकबा 0.228 हे0 कलेक्ट्रेट के नाम अभिलेख में अंकित है। रकबा 0.251 है० बंजर खाते में तथा 0.605 हे० ऊसर के खाते में अंकित है। प्रार्थी के पिता को 66मि० रकबा 0.228 हे० भूमि पट्टा कृषि आवंटन के लिए मिला था, जो वर्तमान समय पर निरस्त होकर बंजर खाते में अंकित है। प्रार्थी का इसी भूमि पर पूर्व मकान निर्मित है। इसी आराजी संख्या बंजर भूमि पर आवेदक द्वारा पूर्व निर्माण किया गया था, जिसे नायब तहसीलदार, राजस्व टीम, अधिशाषी अधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त करा दिया गया है।

जिसका जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा स्वयं मौके पर पहुॅचकर मौका मुआयन किया गया, निस्तारण सही पाया गया। इसी प्रकार आई०जी०आर०एस सन्दर्भ संख्या-92517400007841 शिकायतकर्ता शिवशंकर निवासी ग्राम टेंवा परगना अथरवन तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा मुआवजा दिलाये जाने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। प्रकरण का स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराए जाने पर पाया गया कि आराजी सं0-270मि० रकबा 0.114 हे0 वर्तमान राजस्व अभिलेख में चारागाह भूमि के रुप में अंकित है। जिस पर प्रार्थी का आवास बना था, जो 731-ए० रामवनगमन मार्ग परियोजना के अन्तर्गत अधिग्रहीत/आच्छादित हो चुका है। जिसमें प्रार्थी द्वारा प्रश्नगत योजना के अन्तर्गत प्रभावित होने के उपरान्त मुआवजे की मांग की जा रही है। प्रार्थी का मकान ग्रामसभा के अन्तर्गत चारागाह की सुरक्षित भूमि पर बना है। इसलिए प्रार्थी को सुरक्षित भूमि पर बने हुए मकान का कोई भी मुआवजा नियमानुसार नहीं दिया जा सकता है। प्रार्थी को उपरोक्त के सम्बन्ध में अवगत करा दिया गया है कि आपको मुआवजा मिलना उचित नहीं है। जिसका जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा स्वयं मौके पर पहुॅचकर मौका मुआयन किया गया, निस्तारण सही पाया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिवशंकर की माली हालत को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी नियमानुसार सहायता दी जा सकती हैं, उसे एकमुश्त देकर इनकी सहायता की जाय।आई०जी०आर०एस0 सन्दर्भ संख्या-41017425000081, 40017425010176, 10178, 10179, 20017425006199 शिकायतकर्ता नथन लाल पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम-टेंवा तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा प्रार्थी को उसके हिस्से की भूमि दिलवाने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। प्रकरण का स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराए जाने पर पाया गया कि आराजी सं0-1079 रकबा 0.228 हे0 पर प्रार्थी का नाम असंक्रमणीय भूमिधर के रुप सहखातेदार अभिलेख में अंकित है।

प्रार्थी के पट्टे की भूमि पर प्रार्थी का सम्पूर्ण रुप से कब्जा व दखल है। विपक्षीगणों के पिता के नाम भी प्रश्नगत आराजी 1079 मि० रकबा 0.228 हे0 संक्रमणीय भूमिधर के रुप में अंकित है। प्रार्थी का कब्जा होने के बाद भी अनावश्यक रुप से असत्य एवं निराधार प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। जिसका जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा स्वयं मौके पर पहुॅचकर मौका मुआयन किया गया, निस्तारण सही पाया गया।इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा रामवन-गमन मार्ग में चल रहें निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्हांने रामवन गमन मार्ग में उड़ रहीं धूल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दियें, जिससे धूल न उड़ें एवं लोंगो को आवागमन तथा वहॉ पर निवास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के पहले हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करायें एवं जहॉ-जहॉ पर ओवरब्रिजों का निर्माण हो रहा है, उन कार्यों में तेजी लाते हुए बरसात के पहले अवश्य  पूर्ण करायें। उन्होंने रामवन गमन मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं अवरोधों को हटवाते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!