Breaking News in Primes

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के 27000/- रूपये साइबर हेल्प डेस्क थाना दारागंज पुलिस द्वारा वापस कराये गये

0 9

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: युवराज मिश्रा पुत्र स्व बनवारी लाल मिश्रा निवासी म0नं0 443 मिर्जा का हाता दारागंज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज द्वारा थाना दारागंज पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 05.03.2025 को साइबर ठगों द्वारा उनके मोबाइल पर फोन करके अपने आपको रिश्तेदार बताकर आवेदक के खाता से ऑनलाइन फ्राड करते हुए 27,000/-रूपये (सत्ताईस हजार रूपये) ट्रांसफर करा लिये गए हैं । आवेदक के द्वारा NCRP पोर्टल पर की गयी शिकायत सं0-33103250028345 व थाना दारागंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाता से कटे हुये 27,000/-रुपये को तत्काल साइबर हेल्प डेस्क दारागंज द्वारा होल्ड करा दिया गया था । आज दिनांक 19.05.2025 को आवेदक के खाते से कटे हुए व होल्ड कराये हुए 27,000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये । आवेदक व आवेदक के परिजनों द्वारा अपना पैसा वापस पाने के उपरान्त कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस व साइबर हेल्प डेस्क थाना दारागंज के प्रति आभार व्यक्त किया । किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्राड होता है तो उस व्यक्ति को 1930 पर 24 घण्टे के अन्दर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गयी और अगर 24 घण्टे के ऊपर हो गये हैं तो http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराया जा सकती है ।

आवेदक का विवरण

श्री युवराज मिश्रा पुत्र स्व बनवारी लाल मिश्रा निवासी म0नं0 443 मिर्जा का हाता दारागंज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज ।

वापस करायी गयी धनराशि-

27,000/- रुपये (सत्ताईस हजार रुपये) ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!