Breaking News in Primes

अपर पुलिस अधीक्षक की सतर्कता से जनपद में अपराध नियंत्रण की मजबूत पहल

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कस्बों में लगातार कर रहे पैदल गश्त, एएसपी राजेश कुमार सिंह व्यापारियों से भी ले रहे फीडबैक

कौशाम्बी। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसी भी प्रकार की आपराधिक या अप्रिय घटना की आशंका को नकारात्मक करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जनपद के प्रमुख कस्बों में सघन निगरानी और पैदल गश्त का अभियान तेज कर दिया है। उनके द्वारा मंझनपुर, सैनी, सराय अकिल, कोखराज, चायल जैसे संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले कस्बों में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान वे न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं, बल्कि आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनते हैं।

व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद कर समस्याओं का आश्वासन

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लेते हैं। उन्होंने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ है, और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।पुलिस की उपस्थिति से अपराधियों में खौफ

पैदल गश्त और पुलिस की नियमित उपस्थिति से क्षेत्रीय जनता में जहां सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। वहीं असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल बन रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम नियमित भ्रमण कर रहे हैं ताकि आमजन को सुरक्षा का एहसास हो और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जा सके।जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन की यह पहल निश्चित ही आमजन के विश्वास को और मजबूत करेगी और कानून व्यवस्था को नई दिशा देगी।

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!