Breaking News in Primes

भवानीमंड़ी का 115वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया

0 96

भवानीमंड़ी का 115वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया

 

*रिर्पोटर ओम सोनी भवानी मण्ड़ी*

*एंकर* – 03 मई को भवानीमण्ड़ी का स्थापना दिवस गांधी सर्किल स्थित झालावाड़ रियासत के पूर्व नरेश स्व. भवानी सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर भवानीमण्ड़ी समिति के द्वारा 115वॉ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प.पू. स्वर्ण लब्धी रत्न सागरजी म.सा की विशेष उपस्थिती रही। समाजसेवी समिती अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक ड़ॉ आरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, विनय अस्तोलिया, राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राठी, जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष नाहर आदि के स्थापना दिवस पर उदबोधन हुए। भवानमण्ड़ी के निवासी पपू स्वर्ण लब्धी रत्न सागरजी मसा जिनकी जन्म स्थली भवानी मण्डी है के द्वारा आज ही के दिन 3 वर्ष पूर्व मोहनखेड़ा तिर्थ पर आपने दिक्षा ली थी आपके द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि हम इस प्रकार के आयोजनों में शामिल नहीं होते है किंतु जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है तथा स्व. भवानी सिंह जी के द्वारा भवानीमण्ड़ी की स्थापना का आज 115 वॉ वर्ष है उनके द्वारा नगर हित तथा जैन समाज के लिये किये गये कार्यो को याद किया जाना आवश्यक है। इस आज दीक्षा के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प.पू महाराज सा. का चावल से उपस्थितजन के द्वारा पक्षाल किया जाकर अभिनंदन किया गया। मंगलाचरण के बाद उपस्थितजन के द्वारा पूर्व नरेश स्व. भवानी सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा मिष्ठान वितरण हुआ।

*फोटो* *000 उद्बोधन देते प पू म सा*

*002 प्रतिमा पर माल्यार्पण करते*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!